Facebook X (Twitter) Instagram
    Blogging FM
    • Home
    • App
    • Business
    • Education
    • Health
    • News
    • Sports
    • Technology
    • Travel
    Blogging FM
    You are at:Home»Social Media»Instagram»Instagram Story Hide Kaise Kare | इंस्टाग्राम में स्टोरी कैसे छुपाए
    Instagram

    Instagram Story Hide Kaise Kare | इंस्टाग्राम में स्टोरी कैसे छुपाए

    Anna RoseBy Anna RoseSeptember 1, 2022Updated:September 1, 2022No Comments6 Mins Read12 Views
    instagram story hide kaise kare

    हैलो दोस्तो, आज के इस आर्टिकल Instagram story hide kaise kare में हम आपको बताएँगे की इंस्टाग्राम स्टोरी क्या है? इंस्टाग्राम स्टोरी कैसे लगाए और इंस्टाग्राम स्टोरी को हाइड कैसे किया जाता है 2022 आदि सभी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करने वाले है।

    Instagram सोश्ल मीडिया के लोकप्रिय एप्लिकेशन में से एक है। जिसके गूगल प्ले स्टोर पर अब तक 1 बिल्यन से भी ज्यादा डाउनलोड्स हो चुके है। इंस्टाग्राम में फोटो, विडियो, रील्स अपलोड करने के अलावा अपने दोस्तो से चैटिंग करने और story लगाने जैसे सभी महत्वपूर्ण फीचर दिये गए है।

    Insta story इंस्टाग्राम यूजर्स द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फीचर में से एक है। जिसका सभी इंस्टा यूजर इस्तेमाल करते है। लेकिन कई बार हम चाहते है की हमारी स्टोरी कोई स्पेशल पर्सन ही देखे या फिर अपने किसी भी इंस्टा फ्रेंड को अपने स्टोरी से हाइड कर दें। इसके पीछे सबके अपने अपने पर्सनल रीज़न हो सकते है।

    इसलिए इंस्टाग्राम ने Insta Story Hide करने का फीचर एड किया है। जिसकी मदद से हम किसी भी पर्सन से अपनी स्टोरी को छुपा सकते है। लेकिन ज़्यादातर यूजर को इस फीचर के बारे में जानकारी नहीं होती।

    यदि आपको भी Instagram story hide kaise kiya jata hai की जानकारी नहीं है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। इसमे हम आपको बताएँगे की इंस्टाग्राम स्टोरी कैसे लगाई जाती है और कैसे इसे हाइड किया जाता है?

    Instagram story क्या है?

    इंस्टाग्राम स्टोरी Instagram का ही एक बेहतरीन फीचर है। इसमें आप अपनी फोटो, विडियो को म्यूजिक के साथ एड कर सकते है। और यह 24 घंटे बाद आपकी प्रोफ़ाइल से ऑटोमैटिक डिलीट हो जाती है।

    इंस्टा स्टोरी में आप कोई भी फोटो विडियो को लगा सकते है, जिसमे अपने किसी भी फ्रेंड को mention भी कर सकते है। इसके अलावा इसमे स्टोरी create करने का ऑप्शन मिलता है। जिसकी मदद से कोई भी text लिखकर स्टोरी में शेयर कर सकते है।

    आजकल इंस्टाग्राम स्टोरी में शानदार photo फ़िल्टर भी दिये गए है। इन फ़िल्टर्स का यूज करके अपनी बेहतरीन फोटो खींच सकते है।

    यह भी पढ़े- Instagram Story Download Kaise Kare डाउनलोड इंस्टाग्राम विडियो

    Instagram Story Kaise lagaye

    दोस्तो वैसे तो लगभग सभी लोगो को इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगानी आती है। लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे नए इंस्टा यूजर है जिनको इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाना नहीं आता, तो उनके लिए मैंने नीचे कुछ आसान से स्टेप बताए है। जिन्हे फॉलो करके कोई भी व्यक्ति आसानी से इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सकता है।

    • सर्वप्रथम अपने इंस्टा अकाउंट को ओपन कर लें।
    • इसके बाद आपको इंस्टाग्राम के होम पेज में सबसे ऊपर आपके इंस्टा फ्रेंड्स की स्टोरी शो होगी। इसमें लेफ्ट साइड में सबसे पहले आपकी इंस्टा डीपी होगी और Your story व + का आइकन होगा। इस पर क्लिक करें।
    • अब आपके सामने मोबाइल गैलरी की सभी फोटो, विडियो आ जाएगी। इनमे से आपको जो भी फोटो या विडियो स्टोरी पर लगानी है उसे सिलैक्ट करके Next पर क्लिक करना है।
    • अब अगले पेज में कई तरह के फ़िल्टर मिलेंगे, स्टोरी को attractive बनाने के लिए उन्हे यूज कर सकते है।

    Note:- [इसके अलावा बहुत से लोगो का सवाल होता है की instagram story par song kaise lagaye ? तो आपको बता दूँ की इसके लिए आपको ऊपर राइट साइड में दिये Emoji टाइप आइकन पर क्लिक करना है। इसमे सभी महत्वपूर्ण फीचर mention, Add link, Music, Gif आदि के ऑप्शन मिल जाते है। अगर आपको ये ऑप्शन नहीं मिलते तो अपने Instagram को अपडेट करना होगा।]

    • फोटो पर म्यूजिक, लोकेशन, gif, और mention करने के बाद स्टोरी लगाने के लिए नीचे दिये Your Story पर क्लिक कर दें।
    • अब आपकी प्रोफ़ाइल पर इंस्टा स्टोरी लग जाएगी।

    इस तरह ऊपर बताए तरीको को फॉलो करके कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर सकता है।

    यह भी पढ़े- गांव में पैसे कैसे कमाए | Ganv me Paise Kamane ke Tarike 2022 [50,000 महिना]

    इंस्टाग्राम स्टोरी कैसे छुपाए – how to hide story on instagram

    यदि आप अपनी privacy के लिए किसी से भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को छुपाना चाहते है तो छुपा सकते है। इसके लिए आपको नीचे बताए स्टेप फॉलो करने होंगे-

    • सर्वप्रथम इंस्टाग्राम को ओपन कर लें
    • इसके बाद ऊपर लेफ्ट साइड में दिये Your story (+ आइकॉन) पर क्लिक करना है।
    • अब स्टोरी लगाने के लिए आपकी गैलरी की सभी फोटो ओपन होगी,  इसमे लेफ्ट साइड में सबसे ऊपर Setting का ऑप्शन मिलेगा।
    • अब आपको अगले पेज में सबसे ऊपर Story का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
    • इसके बाद Hide story from का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
    • अब next पेज में अपने सभी इंस्टा फॉलोवर्स की लिस्ट आ जाएगी। आप जिससे अपनी स्टोरी छिपाना चाहते है उसे सिलैक्ट कर लें। यदि आप चाहे तो ऊपर दिये सर्च बार में सर्च करके भी अकाउंट निकाल सकते है।

    इस तरह आप अपने किसी भी फ्रेंड से Apni insta story hide कर सकते है।

    instagram story unhide कैसे करें

    अगर आप किसी व्यक्ति को अपनी स्टोरी से हाइड कर देते है, लेकिन बाद में उसे Unhide यानि की उसको अपनी स्टोरी दिखाना चाहते है तो नीचे बताए स्टेप फॉलो करने होगे-

    • सबसे पहले ऊपर बताए अनुसार इंस्टाग्राम को ओपन करके Your Story में जाना है।
    • इसके बाद ऊपर दिये सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
    • सेटिंग में जाने के बाद सबसे ऊपर दिये Story के ऑप्शन में जाना है।
    • यहाँ आपको Hide story from का ऑप्शन मिलेगा, उसमे जाना है।
    • अब आपने जिन जिन लोगो को अपनी इंस्टा स्टोरी से हाइड किए है उनकी लिस्ट आ जाएगी। उन्हे Unhide करने के लिए Untick कर दें।
    • ऐसा करने से वे सभी आपकी स्टोरी को देख सकते है।

    यह भी पढ़े- Instagram ka Password Kaise Dekhe | अपने इंस्टाग्राम का पासवर्ड कैसे बदले 2022

    अंतिम शब्द

    दोस्तो इस लेख में हमने आपको इंस्टा स्टोरी क्या है? insta story kaise lagaye और instagram story hide kaise kare की जानकारी दी है। आशा है की इस लेख को पढ़कर आपके इंस्टाग्राम स्टोरी लगाने से जुड़े सवाल क्लियर हो गए होंगे।

    यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने फ्रेंड के साथ सोश्ल मीडिया ग्रुप्स में शेयर करें। इसके अलावा अगर अब भी आपके मन में कोई सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है।

    धन्यवाद

    instagram story hide instagram story par song kaise lagaye
    Anna Rose
    • Website

    Related Posts

    Trending Hashtags On Instagram

    June 24, 2024

    How To Write Bio For Instagram

    June 24, 2024

    Computer Se Instagram Par Photo Kaise Upload Kare | कम्प्युटर से इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कैसे करें

    November 10, 2023
    Recent Posts

    Best Image To PDF Converters Of 2026: Top Tools For Converting Photos Into PDF

    Aerospace PCB Assembly: Precision Manufacturing for Mission-Critical Systems

    Professional Carpet Cleaning in Basingstoke – Libra Carpet Care

    Andaman’s Budget Bliss: Neil Island Retreats and Hiring a Photographer in Havelock

    Categories
    • App
    • Automobile
    • Beauty Tips
    • Business
    • Education
    • Entertainment
    • Food
    • Health
    • insurance
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Social Media
    • Facebook
    • Instagram
    • Sports
    • Technology
    • Travel
    • सामान्य ज्ञान
    About Us
    About Us

    We keep here for you up-to date Story Blog by discussing current News Source topic about Net Worth, controversial celebrity topics, Technology and Media News. Tune us To get latest Web Portal.

    We are waiting for your dynamic Ideas.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Recent Posts
    • Best Image To PDF Converters Of 2026: Top Tools For Converting Photos Into PDF
    • Aerospace PCB Assembly: Precision Manufacturing for Mission-Critical Systems
    • Professional Carpet Cleaning in Basingstoke – Libra Carpet Care
    • Andaman’s Budget Bliss: Neil Island Retreats and Hiring a Photographer in Havelock
    • How To Find The Best Lawyer For Your Case
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Bloggingfm.org © 2026, All Rights Reserved
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.