Facebook X (Twitter) Instagram
    Blogging FM
    • Home
    • App
    • Business
    • Education
    • Health
    • News
    • Sports
    • Technology
    • Travel
    Blogging FM
    You are at:Home»इंटरनेट»Instagram पर लॉक कैसे लगाए | इंस्टाग्राम पर फिंगरप्रिंट लॉक कैसे लगाए
    इंटरनेट

    Instagram पर लॉक कैसे लगाए | इंस्टाग्राम पर फिंगरप्रिंट लॉक कैसे लगाए

    Anna RoseBy Anna RoseJune 5, 2022Updated:June 5, 2022No Comments6 Mins Read129 Views
    Instagram par lock kaise lagaye

    हैलो दोस्तो, आप सभी का हमारे ब्लॉग पर स्वागत है। दोस्तो आज के इस ब्लॉगपोस्ट Instagram par lock kaise lagaye में मैं आपको इंस्टाग्राम पर पासवर्ड लगाने का आसान तरीका बताने वाला हूँ। क्योंकि आज के समय में instagram सबसे लोकप्रिय और पॉपुलर एप्स में से एक है। लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है।

    ऐसे में हर व्यक्ति को अपने इंस्टाग्राम पर लॉक लगाने की आवश्यकता होती है। क्योंकि इसमे हमारी अपनी पर्सनल चैट, फोटो, विडियो किसी न किसी के साथ शेयर की होती है। इसके अलावा भी बहुत से पर्सनल रीज़न होते है जिनकी वजह से हम इंस्टाग्राम एप पर लॉक लगाना चाहते है। ताकि कोई व्यक्ति हमारे इंस्टा आईडी को ओपन न कर सके और हमारी प्राइवैसी बनी रहे।

    लेकिन इंस्टाग्राम एप में लॉक लगाने का फीचर न होने की वजह से बहुत सारे यूजर अपने इंस्टाग्राम एप पर लॉक नहीं लगा पाते। जिस वजह से उन्हे अपनी प्राइवैसी को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है।

    यदि आप भी अपनी इंस्टाग्राम प्राइवैसी लो लेकर चिंतित है तो आज का यह आर्टिकल आपकी परेशानी को दूर कर देगा, क्योंकि इस लेख में मैंने Instagram par lock kaise lagate hai की जानकारी आसान शब्दो में दी है। इसलिए आप लेख को पूरा जरूर पढ़े। तभी आप इंस्टाग्राम पर पासवर्ड, पैटर्न, पिन और फिंगरप्रिंट लॉक लगाने के प्रोसेस को सीख सकते है।

    इंस्टाग्राम पर लॉक कैसे लगाए

    दोस्तो इंस्टाग्राम पर लॉक लगाना कोई ज्यादा जटिल काम नहीं है। आप बड़ी आसानी से इंस्टा एप पर लॉक लगा सकते है। लेकिन इसके लिए आपको इसका प्रोसेस पता होना चाहिए। जो की मैं आपको स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूँ।

    सबसे पहले तो आपको बता दूँ की आजकल के स्मार्टफोन में किसी भी एप पर पर्सनली लॉक लगाने का फीचर दिया रहता है। जिससे आप इंस्टाग्राम पर लॉक लगा सकते है।

    इसके अलावा यदि आपके डिवाइस में App Lock का फीचर नहीं मिलता तो आपको गूगल प्ले स्टोर से एक एप्लिकेशन डाउनलोड करनी पड़ती है। जिससे आप इंस्टाग्राम पर लॉक लगा सकते है।

    मैं आपको Instagram par lock लगाने के दोनों ही तरीके डीटेल से बताने वाला हूँ। जो नीचे बताए अनुसार है।

    यह भी पढ़े- Instagram Story Hide Kaise Kare

    Method 1 – Instagram par lock kaise lagaye

    बिना किसी एक्सट्रा एप को डाउनलोड किए इंस्टाग्राम पर लॉक लगाने के लिए नीचे दिये स्टेप देखे-

    • सबसे पहले आपको मोबाइल के setting फंक्शन को ओपन करना है।
    • अब आपको स्क्रॉल करके नीचे जाना है। यहाँ आपको Apps/Privacy का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
    • अब नया पेज ओपन होगा, इसमें कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इनमे से आपको App Lock का ऑप्शन सिलैक्ट करना है।
    • अब आपके सामने Turn on का ऑप्शन आएगा, इसे ऑन कर दें।
    • इसके बाद आपके सामने पैटर्न लॉक लगाने का ऑप्शन आ जाएगा। अब आपको अपनी इच्छा से पैटर्न लॉक सेट कर लेना है। कन्फ़र्म करने के लिए दौबारा लगाए और Next पर क्लिक कर दें।
    • Note:- [यदि आप पैटर्न लॉक की जगह Pin, Password सेट करना चाहते है तो कर सकते है। इसके लिए आपको नीचे Change password पर क्लिक करना है।]
    • अब अगले पेज में आपको अकाउंट बनाने का ऑप्शन मिलेगा, यहाँ आपको Not Now पर क्लिक कर देना है।
    • इसके बाद App सिलैक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। instagram पर लॉक लगाने के लिए आपको instagram सिलैक्ट कर लेना है। एप सिलैक्ट करने के बाद नीचे दिये Use App Lock  के बटन पर क्लिक कर दें।
    • अब एक नया पेज ओपन होगा। यहाँ आपसे Fingerprint lock लगाने की अनुमति ली जाएगी। यदि आप Instagram par fingerprint lock लगाना चाहते है तो Use your fingerprint के ऑप्शन पर क्लिक करके फिंगरप्रिंट को verify कर लें। जैसा की आप नीचे दिये स्क्रीनशॉट में देख सकते है।

    इस तरह आप बड़ी आसानी से बिना किसी एप को डाउनलोड करे Instagram par lock लगा सकते है। ऊपर बताए स्टेप पढ़कर आप ये भी जान गए होंगे कि Instagram par fingerprint lock kaise lagaye.

    यह भी पढ़े- Instagram par Like Badhane Wala Apps (5 मिनट में 1k)

    Method 2 – Instagram par app lock kaise lagaye

    यदि आपके डिवाइस की सेटिंग में App Lock का फीचर नहीं मिलता है तो आपको गूगल प्ले स्टोर से App lock डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद आप इंस्टाग्राम पर लॉक सेट कर सकते है। इसके लिए आपको नीचे बताए स्टेप फॉलो करने होंगे-

    • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से App lock को डाउनलोड करके ओपन कर लें।
    • अब एप्लिकेशन को ओपन करना है। ओपन करते समय कुछ पर्मिशन मांगी जाएगी उन्हे Allow कर दें।
    • इसके बाद Unlock with a fingerprint का विकल्प आएगा, इसके ok करके आगे बढ़े।
    • अब अगले step में पैटर्न लॉक सेट करने का विकल्प मिलेगा। अपनी इच्छानुसार पैटर्न लॉक को सेट कर लें। इसके बाद पुन: पैटर्न लगाकर कन्फ़र्म कर लें।
    • इसके बाद App select करने का विकल्प मिलेगा। इसमे इंस्टाग्राम को सिलैक्ट करके नीचे दिये Lock के बटन पर क्लिक कर दें।
    • अब आपसे App Usage access की पर्मिशन मांगी जाएगी, इसे अलो कर दें।
    • इसके बाद कुछ ओर पर्मिशन मांगी जाएगी, उन्हे भी अलो कर दें।

    इस तरह आप App Lock – X Lock से भी इंस्टाग्राम पर लॉक लगा सकते है। इस एप में भी आपको fingerprint लॉक लगाने का फीचर दिया गया है।

    Instagram par se lock kaise hataye

    दोस्तो यदि आपने इंस्टाग्राम पर लॉक लगा लिया  है और किसी रीज़न से उसे हटाना चाहते है तो आपको नीचे बताए स्टेप फॉलो करने होंगे।

    • मोबाइल setting को ओपन कर लें।
    • apps के ऑप्शन में जाये।
    • अब App Lock के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपसे पासवर्ड मांगा जाएगा, आपने जो पासवर्ड सेट किया है उसे लगा ले।
    • अब अगले पेज में ऊपर लेफ्ट साइड में Setting का आइकन दिया रहेगा, उस पर क्लिक करें।
    • नैक्सट पेज में सबसे ऊपर App Lock का ऑप्शन दिया रहेगा, इसे Off कर दें। ऑफ करने के बाद आपके इंस्टा एप पर लगाया पासवर्ड हट जाएगा। इसके अलावा यदि आपने दूसरे किसी एप पर भी पासवर्ड  लगाया है तो वो भी हट जाएगा।

    इस प्रकार आप बड़ी सरलता से instagram par lagaya password off कर सकते है।

    यह भी पढ़े- Instagram ka Password Kaise Dekhe | अपने इंस्टाग्राम का पासवर्ड कैसे बदले 2022

    निष्कर्ष

    तो दोस्तो आज इस ब्लॉगपोस्ट Instagram par lock kaise lagaye में हमने इंस्टाग्राम पर फिंगरप्रिंट लॉक लगाने और इंस्टाग्राम पर पैटर्न, पिन पासवर्ड लगाने की डीटेल से जानकारी दी है। उम्मीद है की आपको जानकारी पसंद आई होगी।

    यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो सोश्ल मीडिया पर शेयर जरूर करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो तक जानकारी पहुँच सके। क्योंकि बहुत से इंस्टा यूजर है जो इस जानकारी को जानना चाहते है।

    अगर कुछ समझ न आया हो तो कमेंट करके पूछ सकते है।

    धन्यवाद

    instagram par fingerprint lock kaise lagaye
    Anna Rose
    • Website

    Related Posts

    Photo Edit Karne Wala App – शानदार 15 फोटो एडिटिंग एप्प

    November 7, 2023

    Instagram par Follower Badhane wala App – 2024 में लाखों फॉलोवर्स

    November 7, 2023

    बिना लोगो वाला काइनमास्टर डाउनलोड कैसे करें – without logo kinemaster download

    October 24, 2023
    Recent Posts

    Best Image To PDF Converters Of 2026: Top Tools For Converting Photos Into PDF

    Aerospace PCB Assembly: Precision Manufacturing for Mission-Critical Systems

    Professional Carpet Cleaning in Basingstoke – Libra Carpet Care

    Andaman’s Budget Bliss: Neil Island Retreats and Hiring a Photographer in Havelock

    Categories
    • App
    • Automobile
    • Beauty Tips
    • Business
    • Education
    • Entertainment
    • Food
    • Health
    • insurance
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Social Media
    • Facebook
    • Instagram
    • Sports
    • Technology
    • Travel
    • सामान्य ज्ञान
    About Us
    About Us

    We keep here for you up-to date Story Blog by discussing current News Source topic about Net Worth, controversial celebrity topics, Technology and Media News. Tune us To get latest Web Portal.

    We are waiting for your dynamic Ideas.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Recent Posts
    • Best Image To PDF Converters Of 2026: Top Tools For Converting Photos Into PDF
    • Aerospace PCB Assembly: Precision Manufacturing for Mission-Critical Systems
    • Professional Carpet Cleaning in Basingstoke – Libra Carpet Care
    • Andaman’s Budget Bliss: Neil Island Retreats and Hiring a Photographer in Havelock
    • How To Find The Best Lawyer For Your Case
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Bloggingfm.org © 2026, All Rights Reserved
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.