Facebook X (Twitter) Instagram
    Blogging FM
    • Home
    • App
    • Business
    • Education
    • Health
    • News
    • Sports
    • Technology
    • Travel
    Blogging FM
    You are at:Home»इंटरनेट»प्लास्टिक वाला Voter I’d Card कैसे अप्लाई करें | Online Order PVC Voter Card 2023
    इंटरनेट

    प्लास्टिक वाला Voter I’d Card कैसे अप्लाई करें | Online Order PVC Voter Card 2023

    Anna RoseBy Anna RoseJune 2, 2022Updated:June 9, 2023No Comments7 Mins Read2 Views
    pvc voter id card apply kaise kare

    PVC Voter id card apply kaise kare | pvc voter card online apply | प्लास्टिक वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई | pvc voter id card kaise banaye | plastic voter id card apply

    हैलो दोस्तो, आप सभी का हमारे ब्लॉग में स्वागत है। आज के इस लेख में हम आपको PVC Voter ID Card Order Kaise Kare के बारे में जानकारी देने वाले है। आजकल पीवीसी यानि की प्लास्टिक से बने आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि काफी पसंद किए जा रहें है। क्योंकि ये जल्दी से खराब नहीं होते और इन्हे वॉलेट में रखना भी आसान है।

    पीवीसी से बने डॉकयुमेंट आपने किसी पड़ोसी या फ्रेंड के पास जरूर देखे होंगे, जिसे देखकर आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आया होगा की प्लास्टिक से बना पहचान पत्र कैसे अप्लाई करें? क्या pvc voter card ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है? यदि हाँ तो कैसे।

    इन सभी सवालो का जबाब आज मैं आपको इस लेख में देने वाला हूँ। यदि आप Pvc voter card order करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। क्योंकि इसमे हमने बहुत अच्छे से जानकारी दी है।

    PVC Voter Card क्या है?

    दोस्तो PVC Voter card/पहचान पत्र प्लास्टिक से बना होता है। जिस तरह किसी  वहीकल की आरसी होती है ठीक उसी तरह प्लास्टिक के कार्ड पर वोटर आईडी कार्ड का रंगीन प्रिंट छपा रहता है।

    पीवीसी कार्ड का चलन थोड़े समय पहले ही बढ़ा है। इससे पहले कागज से बना वोटर कार्ड होता था, जो कलर प्रिंटड नहीं होता था। लेकिन पीवीसी वोटर कार्ड कलर प्रिंटड होता है। और यह जल्दी से खराब भी नहीं होता। इसे वॉटर प्रूफ भी कह सकते है।

    PVC Voter Card Apply करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

    Pvc वोटर कार्ड अप्लाई करने के लिए आपके पास दो चिजे होनी अनिवार्य है। एक तो Epic No. यानि की अगर आपका पहचान पत्र खो गया है तो उसका Epic No. होना अनिवार्य है।

    दूसरा मोबाइल नंबर या फिर कोई ईमेल आईडी।

    इसके बाद आप Pvc वोटर कार्ड को अप्लाई कर सकते है।  जिसका प्रोसेस लेख में आगे जानने को मिलेगा।

    यह भी पढ़े- Kisan Credit Card Kaise Banaye | किसान क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

    प्लास्टिक वोटर कार्ड अप्लाई

    प्लास्टिक का वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको मुख्य रूप से दो स्टेप फॉलो करने होंगे। जो नीचे बताए अनुसार है-

    • Voter card की अधिकारिक वैबसाइट में लॉगिन करें
    • PVC कार्ड के लिए फॉर्म भरें

    PVC Voter Card order kaise kare

    दोस्तो फ्री में पीवीसी या प्लास्टिक का वोटर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के दो तरीके है- एक तो Voter Helpline एप की मदद से और दूसरा Voter portal की आधिकारिक वैबसाइट से। मैं आपको वैबसाइट से पीवीसी वोटर कार्ड ऑर्डर करने के स्टेप बताने वाला हूँ। जो नीचे बताए अनुसार है-

    Step 1 PVC Voter Card Apply करने का तरीका

    सबसे पहले Election Commission of india की वैबसाइट पर जाना होगा। यहाँ क्लिक करके डाइरैक्ट वैबसाइट पर विजिट कर सकते है।

    Step 2

    इसके बाद आपको इस पर अपना अकाउंट बनाना है। इसलिए आप Create an account पर क्लिक करें।

    इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे। एक ईमेल आईडी से अकाउंट बनाने का और दूसरा मोबाइल नंबर से। मेरी राय है की आप मोबाइल नंबर दर्ज करके अकाउंट बना ले।

    मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद दर्ज किए नंबर पर otp आएगा। उसे दिये स्थान में दर्ज करके Verify पर क्लिक करें।

    Step 3

    अब आपको पासवर्ड सेट करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके लिए आप सबसे पहले पासवर्ड दर्ज करें। फिर दौबारा से पासवर्ड दर्ज करके confirm करें।

    इसके बाद Security captcha को दर्ज करें।

    नीचे दी privacy policy को टिक करें।

    अब नीचे दिये Create Account पर क्लिक करके आगे बढ़े।

    Step 4

    अब नए पेज में Welcome to the portal का ऑप्शन मिलेगा। यहाँ आप welcome पर क्लिक करके आगे बढ़े।

    यह भी पढ़े- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑनलाइन आवेदन

    Step 5

    इस स्टेप में आपको अपनी बेसिक डीटेल फिल करनी है।  जैसे नाम, स्टेट, Gender सिलैक्ट करके Submit पर क्लिक करना है।

    Step 6

    अब अगले पेज में आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे। इनमे से आपको Replacement of voter id को सिलैक्ट करना है।

    इस पर क्लिक करने के बाद नैक्सट पेज में Let’s Start का ऑप्शन आएगा, इस पर क्लिक करके आगे बढ़े।

    Step 7

    अब आपके सामने 2 ऑप्शन आएंगे- No, I don’t have voter ID number और Yes, I have voter id number

    अगर आपके पास epic no. है तो दूसरा ऑप्शन चुने और यदि Epic number नहीं है तो पहला ऑप्शन चुने ताकि आप अपनी बेसिक डीटेल फ़िल करके अपना Epic number निकाल सके।

    Step 8

    अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा। जिसमे अपनी बेसिक डीटेल फ़िल करनी है। जैसे नाम, पिता/पति का नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट और विधानसभा क्षैत्र।

    डीटेल फिल करने के बाद search के बटन पर क्लिक करें।

    Step 9

    अब एक नया पेज ओपन होगा, इसमे आपकी बेसिक डीटेल और Epic no. दिया रहेगा।

    यहाँ आपको Continue for replacement of voter id को टिक करके कंटिन्यू पर क्लिक करना है।

    Step 10

    अगले स्टेप में आपको फिर से अपना नंबर दर्ज करके otp दर्ज करके Verify करें।

    Step 11

    अब आपसे नया voter id card ऑर्डर करने का रीज़न पूछा जाएगा। अपना रीज़न टाइप करने के बाद Save & Continue पर क्लिक करके आगे बढ़े।

    Step 12

    अगले स्टेप में आपको डिसाइड करना है की वोटर कार्ड कहाँ से कलेक्ट करना है। Post office से कलेक्ट करने के लिए I Wish to recive my voter id by post के ऑप्शन पर टिक करके Save & Continue पर क्लिक करना है।

    इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा। जिसमे आपकी डीटेल सेव होगी। आगे बढ्ने के लिए  Submit पर क्लिक करें।

    Step 13

    सबमिट करने के बाद आपके पास Successfully का ऑप्शन आ जाएगा। यहाँ ऑर्डर ट्रैकिंग नंबर भी दिया रहता है। जिससे आप ऑर्डर को ट्रैककर सकते है।

    इस तरह आप ऊपर बताए स्टेप फॉलो करके बड़ी आसानी से Online प्लास्टिक वोटर आईडी कार्ड अप्लाई कर सकते है।

    यह भी पढ़े- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑनलाइन आवेदन

    Pvc voter id card download कैसे करें

    दोस्तो यदि आप डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो कर सकते है। इसके लिए आपको नीचे बताए स्टेप फॉलो करने होंगे-

    • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदान सेवा पोर्टल (NVSP) पर जाना होगा।
    • इसके बाद कई ऑप्शन मिलेंगे, इनमे से आपको e-EPIC Download पर क्लिक करना है।
    • अब इसमे Username और Password लगाकर लॉगिन करना है। यदि अकाउंट नहीं है तो Register as new पर करके मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करके अकाउंट बना लें।
    • यहाँ आपको Download election card का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
    • अब अपनी डीटेल देकर अपना वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

    ऊपर बताए स्टेप पढ़कर आप voter id card download kaise kare को समझ गए होंगे।

    निष्कर्ष

    दोस्तो आज के इस ब्लॉगपोस्ट में मैंने PVC Voter id card apply kaise kare की जानकारी दी है। आप इस लेख को पढ़कर ऑनलाइन प्लास्टिक वोटर आईडी कार्ड ऑर्डर कर सकते है। जो डाक द्वारा आपके दिये एड्रेस पर पहुंचा दिया जाता है।

    उम्मीद है की जानकारी अच्छी लगी होगी, यदि जानकारी अच्छी लगी है तो सोश्ल मीडिया पर शेयर जरूर करें। इसके अलावा यदि अब भी आपका कोई ओर सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है।

    धन्यवाद

    Anna Rose
    • Website

    Related Posts

    Photo Edit Karne Wala App – शानदार 15 फोटो एडिटिंग एप्प

    November 7, 2023

    Instagram par Follower Badhane wala App – 2024 में लाखों फॉलोवर्स

    November 7, 2023

    बिना लोगो वाला काइनमास्टर डाउनलोड कैसे करें – without logo kinemaster download

    October 24, 2023
    Recent Posts

    Best Image To PDF Converters Of 2026: Top Tools For Converting Photos Into PDF

    Aerospace PCB Assembly: Precision Manufacturing for Mission-Critical Systems

    Professional Carpet Cleaning in Basingstoke – Libra Carpet Care

    Andaman’s Budget Bliss: Neil Island Retreats and Hiring a Photographer in Havelock

    Categories
    • App
    • Automobile
    • Beauty Tips
    • Business
    • Education
    • Entertainment
    • Food
    • Health
    • insurance
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Social Media
    • Facebook
    • Instagram
    • Sports
    • Technology
    • Travel
    • सामान्य ज्ञान
    About Us
    About Us

    We keep here for you up-to date Story Blog by discussing current News Source topic about Net Worth, controversial celebrity topics, Technology and Media News. Tune us To get latest Web Portal.

    We are waiting for your dynamic Ideas.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Recent Posts
    • Best Image To PDF Converters Of 2026: Top Tools For Converting Photos Into PDF
    • Aerospace PCB Assembly: Precision Manufacturing for Mission-Critical Systems
    • Professional Carpet Cleaning in Basingstoke – Libra Carpet Care
    • Andaman’s Budget Bliss: Neil Island Retreats and Hiring a Photographer in Havelock
    • How To Find The Best Lawyer For Your Case
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Bloggingfm.org © 2026, All Rights Reserved
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.