Facebook X (Twitter) Instagram
    Blogging FM
    • Home
    • App
    • Business
    • Education
    • Health
    • News
    • Sports
    • Technology
    • Travel
    Blogging FM
    You are at:Home»टेक्नॉलजी»लंबा स्क्रीन शॉट कैसे लें – Android Mobile में
    टेक्नॉलजी

    लंबा स्क्रीन शॉट कैसे लें – Android Mobile में

    Anna RoseBy Anna RoseJuly 14, 2023Updated:July 14, 2023No Comments5 Mins Read13 Views
    long screenshot kaise le

    Long ScreenShot kaise le : हैलो फ्रेंड्स, आप सभी का हमारे ब्लॉग पर स्वागत है। दोस्तो हम रोज की तरह आज भी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए है। इस ब्लॉगपोस्ट में हम जानेंगे की किसी भी android स्मार्टफोन में लंबा स्क्रीनशॉट कैसे लें।

    अक्सर आपने देखा होगा की बहुत से लोग अपने insta, whatsapp पर अपनी मोबाइल स्क्रीन से दो या तीन गुना लंबे स्क्रीनशॉट लेकर लगते है। ऐसे में कभी न कभी आपके दिमाग में भी यह सवाल जरुर आया होगा की Long Screenshot kaise lete hain. कई बार आपको भी लंबा स्क्रीन शॉट लेने की जरूरत पड़ी होगी। लेकिन जानकारी न होने की वजह से आप लंबा स्क्रीन शॉट नहीं ले पाये।

    इसीलिए हम आज आपके साथ सभी android यूजर्स के लिए जरूरी जानकारी Long screenshot कैसे लें को शेयर कर रहे है। ताकि आपको आगे कभी लंबा स्क्रीन शॉट लेने में परेशानी न हो। इसलिए आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

    Long screenshot kaise lete hai

    दोस्तो स्क्रोलिंग स्क्रीनशॉट/लॉन्ग स्क्रीनशॉट लेने के कई तरीके है। आपको बता दूँ की जो नयी जनरेशन के स्मार्टफोन है उनमे Scrolling Screenshot का ऑप्शन होता है। इसलिए इनमे बिना किसी एप के लंबा स्क्रीनशॉट ले सकते है। लेकिन ज़्यादातर फोन में यह फीचर नहीं मिलता। इसलिए गूगल प्ले स्टोर से Long screenshot app डाउनलोड करना पड़ता है।

    तो सबसे पहले हम जानेंगे की जिन स्मार्टफोन में लंबा स्क्रीनशॉट लेने का ऑप्शन होता है, उसका कैसे पता करें? और लंबा स्क्रीनशॉट कैसे लें।

    यह भी पढ़े- जिओ सिम की कॉल डिटेल कैसे निकाले

    Long Screenshot without App (बिना एप के लॉन्ग स्क्रीनशॉट कैसे लें)

    बिना किसी एप डाउनलोड करें लंबा स्क्रीनशॉट लेने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े-

    • सबसे पहले आपको उस पेज को ओपन करना है जिसका लंबा स्क्रीनशॉट लेना है।
    • इसके बाद आपको वही करना है जैसे नॉर्मल स्क्रीन शॉट लेते है। आपको power वाला बटन और Volume वाला बटन एक साथ दबाना है। इससे नॉर्मल स्क्रीनशॉट लिया जाएगा।
    • अब अगर आपके मोबाइल में लंबा स्क्रीनशॉट लेने का ऑप्शन है तो स्क्रीन शॉट के नीचे Scroll का ऑप्शन आएगा। जैसा की आप नीचे दी फोटो में देख सकते है।
    • इसके बाद आपको इस scroll वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
    • अब अगले स्टेप में आपको जितना लंबा स्क्रीन शॉट लेना है उतना स्क्रोल करें। इसके बाद done पर क्लिक कर दें। अब आपका long page स्क्रीनशॉट गैलरी में सेव हो जाएगा।

    इस तरह आप ऊपर बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपने मोबाइल में बिना किसी App download करे लॉन्ग स्क्रीनशॉट ले सकते है।

    यह भी पढ़े- Instagram Par Follower Badhane Wala Application

    App से long screenshot कैसे लें

    जिन मोबाइल फोन में long स्क्रीन शॉट लेने वाला ऑप्शन नहीं होता उनमे एप की मदद से लॉन्ग स्क्रीन शॉट लिया जा सकता है। long screenshot app से स्क्रीन शॉट लेने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें।

    • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Long screenshot lene wala app डाउनलोड करें। नीचे दिये डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाइरैक्ट App डाउनलोड कर सकते है।
    Download
    • अब जैसे ही एप को ओपन करेंगे तो आपके सामने कई ऑप्शन आएगे। जैसे की आप नीचे दिये फोटो में देख सकते है। यदि आपको किसी वैबसाइट पर जाकर Long screenshot लेना है तो Capture web page पर क्लिक करें।
    • अब आपको सबसे पहले उस वैबसाइट को सर्च करना है जिसका स्क्रीनशॉट आप लेना चाहते है।
    • इसके बाद Set Start Position पर क्लिक करके जीतने पेज का स्क्रीनशॉट लेना है उतना सिलैक्ट कर लें।
    • अब आपको Ends here and capture पर क्लिक करना है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपका स्क्रीनशॉट गैलरी में सेव हो जाएगा।

    इस तरह आप किसी भी स्मार्टफोन में लॉन्ग स्क्रीनशॉट एप डाउनलोड करके लंबा स्क्रीनशॉट ले सकते है।

    स्क्रीनशॉट लेने से जुड़े महत्वपूर्ण FAQ

    प्रश्न.1 Screen shot कैसे लें?

    उतर- स्क्रीन शॉट लेने के लिए Power बटन और वॉल्यूम बटन दोनों एक साथ दबाएँ।

    प्रश्न.2 कम्प्युटर में स्क्रीन शॉट कैसे लें?

    उतर- कम्प्युटर/लैपटॉप में स्क्रीन शॉट लेने के लिए Ctrl+Prtsc का बटन दबाएँ। इसके अलावा snniping tool से भी कम्प्युटर में स्क्रीन शॉट ले सकते है।

    प्रश्न.3 long screenshot लेने वाला एप कौनसा है?

    उतर- लॉन्ग स्क्रीन शॉट लेने वाला एप LongShot for long screenshot है।

    यह भी पढ़े- अपने नाम की रिंगटोन कैसे बनाएं

    निष्कर्ष

    दोस्तो आज के इस आर्टिकल Long ScreenShot kaise le में हमने आपको मोबाइल फोन में लंबा स्क्रीन शॉट लेने के दो तरीके बताए है। एप की मदद से भी आप लॉन्ग स्क्रीन शॉट ले सकते है और बिना किसी एप को डाउनलोड करके भी आप लंबा स्क्रीनशॉट ले सकते है।

    उम्मीद है की आपको Full Screenshot kaise le से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी। यदि जानकारी पसंद आई हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। क्योंकि यह सभी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है।  साथ ही कमेंट में अपने लिए Long screenshot भेजें। जिससे हमें पता लग सके की आप तक सही जानकारी पहुँच गयी।

    धन्यवाद दोस्तो

    lamba screenshot kaise le
    Anna Rose
    • Website

    Related Posts

    SBI बैंक अकाउंट बैलेन्स कैसे चेक करें – आसान तरीके

    July 29, 2023

    मोबाइल में हिंदी टाइपिंग कैसे करें

    July 15, 2023

    Google Map Par Location Kaise Add Kare

    July 9, 2023
    Recent Posts

    Best Image To PDF Converters Of 2026: Top Tools For Converting Photos Into PDF

    Aerospace PCB Assembly: Precision Manufacturing for Mission-Critical Systems

    Professional Carpet Cleaning in Basingstoke – Libra Carpet Care

    Andaman’s Budget Bliss: Neil Island Retreats and Hiring a Photographer in Havelock

    Categories
    • App
    • Automobile
    • Beauty Tips
    • Business
    • Education
    • Entertainment
    • Food
    • Health
    • insurance
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Social Media
    • Facebook
    • Instagram
    • Sports
    • Technology
    • Travel
    • सामान्य ज्ञान
    About Us
    About Us

    We keep here for you up-to date Story Blog by discussing current News Source topic about Net Worth, controversial celebrity topics, Technology and Media News. Tune us To get latest Web Portal.

    We are waiting for your dynamic Ideas.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Recent Posts
    • Best Image To PDF Converters Of 2026: Top Tools For Converting Photos Into PDF
    • Aerospace PCB Assembly: Precision Manufacturing for Mission-Critical Systems
    • Professional Carpet Cleaning in Basingstoke – Libra Carpet Care
    • Andaman’s Budget Bliss: Neil Island Retreats and Hiring a Photographer in Havelock
    • How To Find The Best Lawyer For Your Case
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Bloggingfm.org © 2026, All Rights Reserved
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.